Pawan Singh: बिहारः पवन सिंह फिर से बीजेपी में, लड़ सकते हैं चुनाव

3 Min Read

Pawan Singh:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह ने फिर बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसे उनकी ‘घर वापसी’ कहा जा रहा है। पवन सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने पैर छूकर कुशवाहा का आशीर्वाद भी लिया। जिसके बाद यह खबर आ रही है कि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा में अब सुलह हो गई है। आवास पर मुलाकात के दौरान भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और पार्टी नेता ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान तावड़े ने कहा कि पवन सिंह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे और एनडीए को मजबूत करेंगे।

विपक्षी खेमे में बढ़ी हलचलः

इस खबर के बाद विपक्षी पार्टियों में भी हलचल बढ़ गई है। वहीं एनडीए को शाहाबाद क्षेत्र में फायदा देखने को मिल सकता है। इस मामले पर बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने मंगलवार सुबह नई दिल्ली में मीडिया से बताचीत के दौरान कहा, “पवन सिंह बीजेपी में हैं और बीजेपी में ही रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। आगामी बिहार चुनाव में पवन सिंह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में एनडीए के लिए सक्रियता से काम करेंगे।”

लड़ सकते हैं चुनावः

पिछले साल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल सीट से टिकट दिया था। लेकिन, वह बाद में बागी होकर बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय लड़े थे। वहीं काराकाट से एनडीए ने आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया था। पवन सिंह के काराकाट से उतरने के बाद वोट छिटक गए और इसका फायदा पहुंचा और महागठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा को और वह चुनाव जीत गए। इससे एनडीए के हाथ से काराकाट के साथ-साथ आस-पास की कई सीटें निकल गईं। इसके बाद से पवन सिंह के संबंध उपेंद्र कुशवाहा और आरके सिंह से ख़राब हो गए थे। बताया जा रहा है कि पवन सिंह एक बार फिर शाहाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Pawan Singh: पत्नी ज्योति सिंह ने लगाए पवन सिंह के ऊपर गंभीर आरोप, आत्मदाह की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं