Patna auto rules 2026: जनवरी 2026 से पटना में ऑटो और ई-रिक्शा के नियम बदलेंगे, नई व्यवस्था होगी लागू

3 Min Read

Patna auto rules 2026

पटना, एजेंसियां। पटना शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव होने जा रहे है। शहर के यातायात सधारने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू की है। जनवरी 2026 से नए नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा और उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दे शहर को चार जोन और 20 रूट में बांटा गया है। कुल 4,800 ऑटो और ई-रिक्शा तय नियमों के तहत चलेंगे।

ऑटो और ई-रिक्शा लगेगा QR कोड

अब सभी ऑटो और ई-रिक्शा में QR कोड लगाना जरूरी होगा और इस QR कोड को स्कैन करने पर चालक का नाम, वाहन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस और निर्धारित रूट की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इतना ही नहीं परिवहन विभाग ने QR कोड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि यह व्यवस्था सभी वाहनों पर लागू होगी।

चार जोन और कलर कोडिंग व्यवस्था

शहर में 4,800 ऑटो और ई-रिक्शा को संचालन की अनुमति दी गई है। इनमें 4,200 वाहन तय रूट पर चलेंगे, जबकि 600 ऑटो रिजर्व या फ्री जोन में रहेंगे।

  • जोन-1 (5 रूट) : ऑरेंज रंग
  • जोन-2 (7 रूट) : पर्पल रंग
  • जोन-3 (6 रूट) : लाइट रेड रंग
  • जोन-4 (फ्री/रिजर्व जोन) : लाइट ब्राउन या व्हाइट रंग
    रिजर्व ऑटो के लिए अलग नंबर जारी किए जाएंगे और प्रमुख चौक-चौराहों पर इनके ठहराव की व्यवस्था होगी। यात्रियों को फोन के जरिए ऑटो बुक करने की सुविधा भी मिलेगी।इतना ही नहीं शहर में ग्रामीण ऑटो के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। हालांकि, इमरजेंसी में मरीज ले जाने वाले ऑटो को छूट दी जाएगी। इसके लिए शहर के प्रमुख प्रवेश बिंदु तय किए गए हैं।

नई व्यवस्था से क्या बदलाव होगा?

ट्रैफिक पुलिस को रूट नियंत्रण में मदद मिलेगी और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिलेगा। जिला प्रशासन का कहना है कि जनवरी 2026 से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Share This Article