Patna Airport Accident: पटना एयरपोर्ट पर टली बड़ी दुर्घटना, उड़ान भरते ही इंडिगो विमान से टकराया पक्षी [A major accident was averted at Patna airport, a bird hit the Indigo plane as soon as it took off]

2 Min Read

Patna Airport Accident:

पटना, एजेंसियां। पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। इंडिगो की फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर जैसे ही उड़ान भरी, विमान से एक पक्षी टकरा गया। पायलट की सूझ बुझ से बड़ी दुर्घटना टल गई और विमान को वापस इमरजेंसी लैंडिंग करा लिया गया।

Patna Airport Accident: विमान में 169 यात्री सवार थेः

विमान में कुल 169 यात्री सवार थे, जिन्हें पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Patna Airport Accident: पायलट ने दिखाई सूझ बुझः

घटना की जानकारी मिलते ही पायलट ने त्वरित निर्णय लेते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर वापस ले आए। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यात्रियों के बीच थोड़ी घबराहट जरूर देखी गई, लेकिन विमान को सही-सलामत उतरते देख उन्होंने राहत की सांस ली।

Patna Airport Accident: स्थिति को तुरंता संभाला गयाः

एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो की टीम ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा। समय पर लिया गया यह फैसला एक बड़ी दुर्घटना को टाल गया।

इसे भी पढ़ें

टेकऑफ से पहले पायलट की तबीयत खराब, Air India की फ्लाइट हुई देर से टेकऑफ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं