Tejashwi Yadav:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महुआ विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्षी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव से सीट साझा करने के लिए लिखा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि AIMIM गरीबों और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है और आरएसएस के एजेंडों को नाकामयाब करना चाहती है।
ओवैसी ने लगाया आरोप
ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा और तेजस्वी यादव बिहार में ग़लत दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम भाजपा को रोकना चाहते हैं, लेकिन तेजस्वी यादव उन्हें कामयाब बनाना चाहते हैं।” उन्होंने मोहम्मद निसार खान की पुलिस कस्टडी में हुई मौत का मामला उठाते हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि अगर आरोपी का नाम निसार नहीं होता तो पुलिस और थानेदार का तबादला हो जाता।
ओवैसी ने विवादित शब्दों का किया इस्तेमाल
नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने विवादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, “आप बहादुर नहीं हैं, आप हिजड़े हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि न्याय मिलने की उम्मीद जनता को है।
ओवैसी ने महिलाओं को दिए गए चुनावी 10,000 रुपये की आलोचना भी की और कहा कि पांच साल तक लोगों से खून चूसा गया और चुनाव के समय सिर्फ नकद दिया जा रहा है।
ओवैसी ने कहा
इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार पर पाकिस्तान से क्रिकेट मैच को लेकर भी सवाल उठाए। ओवैसी ने कहा कि अगर पाकिस्तान से संबंध बंद हैं, तो खेल भी बंद होना चाहिए। उन्होंने सांसद के रूप में संसद में भी इस मुद्दे को उठाया था।ओवैसी की यह जनसभा बिहार चुनाव में AIMIM की सक्रिय भूमिका और गठबंधन के मुद्दे को लेकर बड़ी सुर्खियों में है।
इसे भी पढ़ें
Assembly elections: पिछले विधानसभा चुनाव के वोटर ही निकाय चुनाव में करेंगे मतदान








