Hemant Soren: पटना में आज विपक्ष शक्ति प्रदर्शन, राहुल-तेजस्वी के साथ मौजूद रहेंगे हेमंत सोरेन

Anjali Kumari
2 Min Read

Hemant Soren:

पटना, एजेंसियां। पटना में सोमवार 1 सितंबर को विपक्ष की शक्ति का प्रदर्शन होगा। इस दौरान मंच पर राहु गांधी और तेजस्वी यादव के साथ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि बिहार में 17 अगस्त से चल रही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब ने भाजपा और एनडीए की नींद उड़ा दी है। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार, 1 सितंबर को यात्रा के समापन पर एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिलेगा, जहां विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन करेगा।

यात्रा के समापन पर होगी रैलीः

झामुमो महासचिव ने बताया कि इस मौके पर कांग्रेस सांसद और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ झामुमो अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में हेमंत सोरेन की मौजूदगी विशेष महत्व रखती है और इससे बिहार-झारखंड की साझा राजनीतिक दिशा और विपक्षी मजबूती का संदेश जाएगा।

हेमंच सोरेन गठबंधन के मजबूत स्तंभः

झामुमो महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। संसद में जब राहुल गांधी की आवाज दबाई गई थी, तब लोकतंत्र की रक्षा और संविधान को बचाने के लिए सड़क पर संघर्ष करना जरूरी हो गया था। झामुमो इस अभियान में पूरी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है और आगे भी रहेगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड की तरह ही बिहार में भी विपक्ष ने एसआइआर प्रक्रिया को गरीब वोटरों को हाशिए पर धकेलने की साजिश करार दिया है। झारखंड विधानसभा पहले ही इस प्रक्रिया के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुकी है। सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया था।

इसे भी पढ़ें

Akhilesh Yadav: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं