Sawan 2025: चौथी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

1 Min Read

Sawan 2025:

मुजफ्फरपुर, एजेंसियां। सावन मास की चौथी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। देर रात से शुरू हुआ जलाभिषेक सुबह तक जारी रहा, और श्रद्धालुओं ने भीषण बारिश के बावजूद बाबा की पूजा की। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, मेडिकल कैंप और पुलिस बल की तैनाती की।

1.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर में एलईडी स्क्रीन के जरिए मुख्य दर्शन भी कराए गए। पंडित विनय पाठक ने बताया कि यह सोमवारी धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखती है।

इसे भी पढ़ें 

Saavan: सावन में शिव के 108 नामों का करें जाप, हर संकट होगा समाप्त!

Share This Article
Exit mobile version