NMCH nurses:
पटना, एजेंसियां। पटना सिटी के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में मंगलवार को नर्सों ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय में बढ़ोतरी और रिटायरमेंट की उम्र 70 वर्ष करने की मांग शामिल है। नर्सों का कहना है कि वे दिन-रात सेवा करती हैं, लेकिन सरकार सिर्फ आश्वासन देती है, मांगे पूरी नहीं करती।
NMCH nurses: नर्सों ने दी चेतावनी
नर्सों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो इसका असर चुनाव में देखने को मिलेगा। आंदोलन के दौरान उन्होंने कहा कि वे मरीजों की इमरजेंसी सेवाएं नहीं छोड़ेंगी, लेकिन नियमित कामकाज प्रभावित रहेगा।
NMCH nurses: नर्सों ने लगाया आरोप
नर्सों ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार अनसुनी कर रही है, जबकि पहले ही आंदोलन की सूचना दी गई थी। कई नर्सें नारेबाजी करती हुई नजर आईं और कहा कि आगे की रणनीति मीटिंग के बाद तय होगी। इस हड़ताल से अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर आउटडोर सेवाओं पर असर पड़ा है। नर्सों ने साफ कहा – “मांगे पूरी करो, वरना चुनाव में विरोध झेलने के लिए तैयार रहो।
इसे भी पढ़ें
Corporation workers in Ranchi: रांची में निगमकर्मियों की हड़ताल, नागरिकों को हो रही भारी परेशानी








