Nitish Kumar: नितीश कुमार बोले लालू ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ पत्नी को बनाया मुख्यमंत्री

1 Min Read

Nitish Kumar:

पटना, एजेंसियां। पीएम मोदी की रैली में सीएम नीतीश कुमार ने जमकर विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की और लालू परिवार पर तंज कसा। सीएम नीतीश ने कहा, 15 साल उन्हें मौका मिला लेकिन महिलाओं के लिये कोई काम नहीं किया। सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाया।

अपने भाषण के दौरान सीएम नीतीश बोले, 2005 से पहले बिहार ऐसी हालत में था कि लोग परेशान थे। सीएम नीतीश ने लालू यादव को कहा कि उन्हें राज गद्दी से हटना पड़ा तो अपनी पत्नी को सीएम बनाए। सीएम ने कहा, यही सब न धंधा करता है और अपने परिवार के लिए काम कर रहा है, वो पत्नी हो या बेटा हो या बेटी। लेकिन आप हम लोगों को देख लीजिए कोई भी परिवार के लिये काम नहीं करता।

इसे भी पढ़ें

Arjun Munda Nitish Kumar meeting: झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात से गरमाई सियासत

Share This Article
Exit mobile version