CM Nitish Kumar visits PMCH: पीएमसीएच पहुंचे CM नीतीश कुमार, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को दिए अहम आदेश

2 Min Read

CM Nitish Kumar visits PMCH:

पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (PMCH) का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे विकास कार्य और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

रेडियोलॉजी विभाग ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने रेडियोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया, जहां अधिकारियों ने उन्हें वर्ल्ड-क्लास सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नवनिर्मित आपातकालीन भवन के शिशु विभाग का भी दौरा किया और नियोनेटिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU), नर्स स्टेशन व अन्य व्यवस्थाओं को विस्तार से देखा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पुनर्विकास और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि पुनर्विकास योजना के तहत पीएमसीएच को 5,462 बेड क्षमता वाला अत्याधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है और कार्य तेजी से प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए, साथ ही गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह का समझौता न हो। उन्होंने मेडिकल सुविधाओं को आधुनिक बनाने और डॉक्टरों के लिए आवासीय व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमसीएच में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें समय पर इलाज और अत्याधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। साथ ही, मेडिकल स्टूडेंट्स, शिक्षकों, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के लिए प्रस्तावित आवासीय भवनों का निर्माण शीघ्र और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

नीतीश कुमार ने दोहराया कि पीएमसीएच को विश्वस्तरीय 5,462 बेड क्षमता वाला मेडिकल संस्थान बनाया जा रहा है, जिसमें सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी और अस्पताल प्रशासन को मरीजों और स्टाफ की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

Share This Article