Nitish Kumar: बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ, पीएम मोदी ङी पहुंचेंगे नीतीश के समारोह मेंराज्यपाल से मिले CM नीतीश

2 Min Read

Nitish Kumar: 18 को JDU-BJP विधायक दल की बैठक, 19 को भंग होगी विधानसभा

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर पत्र सौंपा है। जिसमें 19 नवंबर को विधानसभा भंग किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही NDA की प्रचंड जीत को लेकर नीतीश कुमार को बधाई दी गई है।

आखिरी कैबिनेट संपन्नः

इससे पहले आज 17 नवंबर को आखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें मौजूदा विधानसभा को 19 नवंबर को भंग भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ।

कल मंगलवार को JDU विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी। इसके बाद कल होनेवाली NDA की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

नीतीश 10वीं बार बनेंगे सीएमः

20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

Share This Article