NEET student murder case:
पटना, एजेंसियां। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हत्या मामले में बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से केस नंबर 14/26 की सीबीआई जांच की मांग की।मामले की शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया और दुष्कर्म की संभावना से इनकार किया था। पीड़ित परिवार ने जांच पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया कि फोरेंसिक रिपोर्ट में दुष्कर्म और पुरुष शुक्राणु की पुष्टि हुई है।
परिवार का क्या है कहना?
परिवार का कहना है कि प्रारंभिक पुलिस कार्रवाई में लापरवाही हुई, जिससे न्याय सुनिश्चित करना मुश्किल हो रहा था। CBI जांच के आदेश के साथ ही इस केस की निष्पक्ष और गहन जांच होने की उम्मीद जताई जा रही है।







