Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, चिराग पासवान को 26, मांझी को 8 और कुशवाहा को 7 सीटें मिलने की संभावना

2 Min Read

Bihar Election 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे पर आखिरकार सहमति बन गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार देर शाम बताया कि घटक दलों के बीच सभी सीटों पर समझौता हो चुका है और इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को की जाएगी।

जायसवाल ने कहा

जायसवाल ने कहा कि सीट बंटवारे के बाद प्रत्याशियों की सूची चरणवार जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में महागठबंधन के कई विधायक और बड़े नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति और रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मुहर लगेगी।

चिराग, मांझी और कुशवाहा भी हुए तैयार

भाजपा नेताओं धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान से दिल्ली में कई दौर की मुलाकात की। चर्चाओं के बाद चिराग ने संकेत दिया कि एनडीए में “सब कुछ ठीक” है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, लोजपा (आर) को 26 विधानसभा सीटें देने पर सहमति बन गई है। वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता जीतन राम मांझी को 8 सीटें और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा को 7 सीटें मिलने की संभावना है।

भाजपा और जदयू में बराबर की साझेदारी

सूत्रों का कहना है कि भाजपा और जदयू दोनों लगभग 100-100 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। शनिवार को पटना में एनडीए के राज्यस्तरीय नेताओं की बैठक में सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी, जबकि रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देगी। सोमवार से एनडीए के घटक दल अपनी पहली सूची जारी करने की तैयारी में हैं। इस तरह, बिहार चुनाव के पहले एनडीए का सीट बंटवारा लगभग तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आज शाम 4 बजे होगा तारीखों का होगा ऐलान


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं