Minor girl gang-raped:
पटना, एजेंसियां। खगड़िया जिले से एक खौफनाक कांड हुआ है। यहां एक नाबालिग बच्ची को पहले अपराधियों ने शराब पिलाई फिर, उसके साथ गैंगरेप किया गया। मामला परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
फोन कर बुलाया था बच्ची कोः
जानकारी के अनुसार सचिन कुमार ने किशोरी को फोन कर बुलाया और बांध पर ले गया। वहां बादल कुमार, प्रिंस कुमार राजीव कुमार और पांडव कुमार ने किशोरी को शराब में टेबलेट मिलाकर पिला दिया। फिर बांध के नीचे ले जाकर बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद सभी युवक फरार हो गये। सुबह पांच बजे होश आने के बाद किशोरी घटना की जानकारी दी।
किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गयाः
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कांड संख्या 348/25 दर्ज किया गया है। घटना में शामिल लड़कों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। किशोरी की मेडिकल जांच के लिए प्रक्रिया अपनायी जा रही है।
इसे भी पढ़ें
