Manoj Tiwari:
पटना, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी पटना पहुंचे और एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।
मनोज तिवारी ने कहा कि दोनों नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी को गाली देना सिर्फ अपमान नहीं बल्कि बिहार की हर मां और बहन-बेटी का अपमान है।
तिवारी ने कहा कि जिस मंच से यह गाली दी गई, उस समय राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों मौजूद थे, लेकिन उन्होंने न तो निंदा की और न ही गाली देने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई की। उन्होंने कहा, “यह समर्थन था, और हमारी आत्मा रो रही है कि राजनीति इतनी नीचे गिर गई कि जिस मां ने मोदी जैसे बेटे को जन्म दिया, उसे अपमानित किया गया।”
कांग्रेस और राजद पर निशाना
Manoj Tiwari:
मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा बिहार का अपमान करती रही है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी से माफी मांगने की भी अपील की। तिवारी ने चेताया कि अगर तुरंत माफी नहीं दी गई, तो बिहार की जनता चुनाव में इसका सबक सिखाएगी।
राजनीतिक संदेश और चुनाव अपील
Manoj Tiwari:
मनोज तिवारी ने बिहार की जनता से अपील की कि एनडीए को भारी बहुमत से जिताएं और राज्य को नई दिशा दें। उन्होंने कहा कि मां-बेटी को गाली देने वाले लोग कभी बिहार का नेतृत्व नहीं कर सकते।
इसे भी पढ़ें
Manoj Tiwary: मनोज तिवारी ने फिर मचाई धूम, ‘जब से चढ़ल बा’ के नए वर्जन से भोजपुरी म्यूजिक में धमाका









