Major accident in Motihari: मोतिहारी में नदी स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन मासूम बच्चियों की डूबकर मौत

2 Min Read

Major accident in Motihari:

मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार के मोतिहारी जिले में जितिया पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सोमवार शाम चटिया दियर गंडक नदी में स्नान के लिए गईं महिलाओं और बच्चों के बीच यह हादसा हुआ, जिसमें तीन मासूम बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान मलाही डीह वार्ड संख्या-8 निवासी परी कुमारी, प्रियंका कुमारी और संध्या कुमारी के रूप में हुई है।

Major accident in Motihari: परिजनों ने बताया

परिजनों ने बताया कि गांव की महिलाएं परंपरा के अनुसार स्नान करने गई थीं। इसी दौरान पांच बच्चे नदी में डूबने लगे। वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोरों ने दो बच्चों प्रकाश कुमार और गुड़िया कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चियों को नहीं बचाया जा सका।

Major accident in Motihari: घटना की सूचना

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परी कुमारी के भाई पवन ने बताया कि वह घर की सबसे दुलारी थी और बड़ी मन्नतों के बाद जन्मी थी।स्थानीय पूर्व मुखिया सुनील कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अरेराज के राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय और मलाही थानाध्यक्ष करण कुमार सिंह ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।

इसे भी पढ़े

Accident during idol immersion: नवादा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा: युवक की आहर में डूबकर मौत, परिजनों में शोक


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं