Bihar Old Age Home project
मधेपुरा, एजेंसियां। मधेपुरा में बुधवार को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं। जिले में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात के रूप में मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रम का शुभारंभ किया गया। नगर परिषद के वार्ड 7 स्थित इस आधुनिक आश्रम में 50 बेड की क्षमता है, जिसमें फिलहाल 20 बेड की सुविधा शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी, सुसज्जित किचन, पौष्टिक भोजन, हीटर, फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसी सुविधाओं के साथ यह आश्रम बुजुर्गों को सम्मानजनक माहौल प्रदान करेगा। मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा और कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने इसे बुजुर्गों के लिए “नई रोशनी” बताया।
