Bihar first expressway: बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे के लिए तेजी से होगा जमीन अधिग्रहण, मोदी सरकार ने NE का दिया दर्जा

1 Min Read

Bihar first expressway:

पटना, एजेंसियां। बिहार के पहले पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को मोदी सरकार ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE-9) का दर्जा प्रदान किया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह बिहार का पहला एक्सप्रेसवे होगा, जो पूरी तरह से राज्य की सीमाओं के भीतर बनेगा। इस परियोजना के तहत छह जिलों के 29 प्रखंडों में 250 से अधिक गांवों से भूमि अधिग्रहण तेजी से हो रहा है। भूमि अधिग्रहण पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से पटना से पूर्णिया की यात्रा केवल तीन घंटे में पूरी होगी, जिससे सीमांचल क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। एक्सप्रेस-वे में 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज, 21 इंटरचेंज और 322 अंडरपास बनाए जाएंगे। साथ ही, समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग भी बनेगा।

इसे भी पढ़ें

बिहार में भीषण सड़क हादसा, परिवार के 3 लोगों की मौत, 4 घायल

Share This Article
Exit mobile version