Lalu Yadav ticket distribution:
बिहार, एजेंसियां। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा अघोषित प्रत्याशियों को ताबड़तोड़ सिंबल देने की प्रक्रिया पर बेटे और पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की नाराज़गी बढ़ने के बाद तेजस्वी ने यह कदम उठाया। दरअसल, लालू यादव कहलगांव सीट पर सिंबल देने जा रहे थे, जबकि कांग्रेस ने इसे अपनी परंपरागत सीट बताते हुए छोड़ने से इनकार कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक
दिल्ली से लौटे तेजस्वी यादव ने लालू से आग्रह किया कि सीट बंटवारे पर औपचारिक सहमति बनने तक टिकट वितरण पर रोक लगाई जाए। सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी की अपील के बाद लालू ने फिलहाल इस प्रक्रिया पर विराम लगाया है, हालांकि राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि लालू रुकने वाले नहीं हैं और वे अपने पुराने अंदाज में सहयोगियों से पार पाने की कोशिश में हैं।
रणनीतिकारों ने तेजस्वी को चेताया
कांग्रेस के रणनीतिकारों ने तेजस्वी को चेताया कि सीटों पर जल्दबाज़ी से गठबंधन में दरार पड़ सकती है। कुछ सिंबल reportedly वापस भी ले लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि हिलसा और कहलगांव जैसी सीटों पर राजद और कांग्रेस के बीच अभी भी बातचीत जारी है। तेजस्वी अब कांग्रेस के रुख से सहमत बताए जा रहे हैं और गठबंधन को एकजुट रखने पर जोर दे रहे हैं।
इसे भी पढ़े
RJD की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज, लालू यादव 13वीं बार बने अध्यक्ष







