Bihar elections: बिहार चुनावः कुशवाहा ने 4 प्रत्याशी उतारे, पत्नी को सासाराम से दिया टिकट

2 Min Read

Bihar elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार चुनाव को लेकर सीटों की खींचतान के बीच उपेंद्र कुशावाहा की पार्टी RLM ने चार प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा अपना गठबंधन NDA से तोड़ सकती है। उन्होंने कहा था कि अमित शाह से मुलाकात के बाद सारी चीजें खुलकर सामने आएगी। अब उनसे मुलाकात के बाद RLM ने चार उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 6 सीटों का उल्लेख है, लेकिन अब तक केवल 4 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

घोषित किये गए चारों उम्मीदवारों में से एक प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के परिवार से है। RLM ने सासाराम विधानसभा सीट से उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मधुबनी सीट से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद, उजियारपुर सीट से प्रशांत कुमार पंकज और दिनारा सीट से आलोक कुमार सिंह को उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया गया है।

बता दें कि NDA में कुशवाहा को कुल 6 सीटों पर चुनाव लड़ने देने पर सहमती बनी थी। उसके बाद भी RLM किन्हीं कारणों से नाराज दिख रहे थे।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि एनडीए में अब कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि कुशवाहा अपना गठबंधन NDA से तोड़ सकती है। हालांकि लिस्ट जारी होने के बाद उन्होंने अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें

Bihar elections: बाहुबली सूरजभान अब राजद के साथ


Share This Article
Exit mobile version