Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

1 Min Read

Khesari Lal Yadav:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भोजपुरी सुपरस्टार और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी पत्नी चंदा देवी आरजेडी से चुनाव लड़ेंगी

खेसारी लाल यादव ने कहा

खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजनीति में उनके लिए न कोई दुश्मन है और न कोई दोस्त, यह केवल पेशे और काम का क्षेत्र है। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर तंज कसा और कहा कि पहले वह गायक थे लेकिन अब राजनेता बन गए हैं। पवन सिंह हाल ही में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मिले थे, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें तेज हो गईं।

खेसारी लाल यादव ने राजनीति में इमोशन या व्यक्तिगत हित नहीं होने की बात कही और कहा कि उनका काम कलाकार के तौर पर अलग है। इस घोषणा के बाद चंदा देवी के चुनावी अभियान और बिहार की राजनीति में नया बदलाव देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें

Pawan Singh: पत्नी ज्योति सिंह ने लगाए पवन सिंह के ऊपर गंभीर आरोप, आत्मदाह की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं