कल्याण ज्वेलर्स बिहार में खोलेगा तीन शोरूम

1 Min Read

नयी दिल्ली : कल्याण ज्वैलर्स इस महीने बिहार में तीन शोरूम खोलेगी। कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमण ने कहा कि इस बाजार में जबरदस्त संभावनाएं हैं।

नए शोरूम खुलने से क्षेत्र में कंपनी की उपस्थिति और मजबूत होगी। केरल स्थित कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, नए शोरूम बक्सर, हाजीपुर और पूर्णिया में खोले जाएंगे।

इससे बिहार में उसके शोरूम की संख्या 13 हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग NH पर दर्जनों जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, सड़क जाम

एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रतिबिंबित करता है पोंगल:  नरेंद्र मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं