Bihar elections: बिहार चुनाव में JMM को चाहिए कम से कम 7 सीट

2 Min Read

Bihar elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को कम स कम 7 सीट चाहिए। इसे लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू और पार्टी के महासचिव विनोद पांडे राजद नेता तेजस्वी यादव से मिले। उन्होंने झामुमो बिहार चुनाव में झामुमो की ओर से 7 सीट का दावा पेश किया। साथ ही तेजस्वी यादव को इन सीटों की सूची भी सौंपी गई। दावा किया गया कि इन सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत है।

ये हैं सीटेः

ये सीटें हैं बांका, कटोरिया, चकाई, तारापुर, मनिहारी, पूर्णिया और धमदाहा हैं। इनमें पांच सीटों बांका, कटोरिया, चकाई, तारापुर और धमदाहा सीटों पर 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद दूसरे नंबर पर था। मनिहारी सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी और पूर्णिया में दूसरे नंबर पर थी। कटोरिया और मनिहारी आदिवासी रिजर्व सीटें हैं। झारखंड में 2024 के विधानसभा चुनाव में राजद के चार विधायक झामुमो के गठबंधन में शामिल होकर जीते हैं। इसलिए राजद बिहार में भी झामुमो के साथ गठबंधन धर्म निभाना चाह रहा है।

अंतिम फैसला राजद करेगाः

विनोद पांडेय ने कहा कि बातचीत बहुत सकारात्मक रही। हमने अपनी सारी बातें राजद नेताओं के समक्ष रख दी है। अब अंतिम फैसला राजद को करना है। हमने यह भी बताया कि झामुमो के साथ रहने से चुनाव में महागठबंधन को क्या नफा-नुकसान होगा। राजद नेताओं ने भरोसा दिया है कि बहुत जल्द सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद से हुई बातचीत का पूरा ब्योरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दे दिया है।

उम्मीद है कि एक-दो दिन में सीटों पर सहमति बन जाएगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सिंहभूम के आम अवाम की भावनाओं का राजनीतिक दोहन किया है : सुदेश महतो


Share This Article
Exit mobile version