Bihar elections: बिहार चुनाव से पहले जीतनराम की बड़ा कदम, पार्टी के 11 नेताओं को निकाला

1 Min Read

Bihar elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच NDA के घटक दल और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने बड़ी आनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने अपने 11 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार पांडेय ने इन सभी के 6 साल के निष्कासन का पत्र जारी कर दिया है। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इन नेताओं पर पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम करने का आरोप है।

इन्हें दिखाया गया बाहर का रास्ताः

पार्टी से बाहर किए गए नेताओं में बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी राजेश रंजन, राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुनु शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्रवण भूईयां, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता नंदलाल मांझी, प्रदेश महासचिव चंदन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार राम, पूर्णिया जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, मुजफ्फरपुर कार्यकारी जिलाध्यक्ष बैजु यादव, मंजू सरदार और बीके सिंह शामिल हैं। इन सभी को पार्टी की नीतियों के खिलाफ कार्य करने का दोषी ठहराया गया है।

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ


Share This Article