Reliance Jio latest news: Bihar-झारखंड में JIO ने टॉप किया, अगस्त में जुड़े 2.99 लाख नए ग्राहक

2 Min Read

Reliance Jio latest news:

पटना,एजेंसियां। बिहार-झारखंड टेलीकॉम सर्किल में अगस्त 2025 में Reliance JIO ने फिर से बाजी मारते हुए नए ग्राहकों की संख्या में सबसे आगे रही। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की हालिया सीएमएस (कंज्यूमर मार्केट शेयर) रिपोर्ट के अनुसार, JIO ने अगस्त में 2.99 लाख से अधिक नए मोबाइल ग्राहकों को जोड़ा। जुलाई 2025 में JIO के पास 4 करोड़ 24 लाख 60 हजार ग्राहक थे, जो अगस्त में बढ़कर 4 करोड़ 27 लाख 59 हजार 124 हो गए। इस बढ़त का हिस्सा पूरे इंडस्ट्री की कुल बढ़त का लगभग 95% है।

बिहार-झारखंड में एयरटेल को मिला नए ग्राहक

बिहार-झारखंड में एयरटेल को भी नए ग्राहक हासिल हुए। अगस्त महीने में एयरटेल के पास 41,869 नए ग्राहक जुड़े, जिससे उसकी कुल ग्राहक संख्या 4 करोड़ 8 लाख 7 हजार 978 से बढ़कर 4 करोड़ 8 लाख 49 हजार 847 हो गई। पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल को भी अगस्त में 22,161 नए ग्राहक मिले, और कंपनी के कुल ग्राहक बढ़कर 56 लाख 70 हजार 590 हो गए।वहीं, वोडा-आइडिया को इस दौरान नुकसान झेलना पड़ा। अगस्त में इस कंपनी ने 54,282 मौजूदा ग्राहकों को खो दिया। जुलाई 2025 में 79 लाख 49 हजार 346 ग्राहक होने के बाद अगस्त में इसकी संख्या घटकर 78 लाख 95 हजार 64 रह गई।

अगस्त महीने की कुल बढ़त को देखें तो बिहार-झारखंड में 3 लाख 8 हजार 815 नए उपभोक्ताओं ने मोबाइल सेवा जॉइन की। इस बढ़त के साथ ही इस सर्किल की टेली डेंसिटी 57.67% पर पहुंच गई, जो देश में सबसे कम मानी जाती है।

विशेषज्ञों का मानना

विशेषज्ञों का मानना है कि JIO की लगातार ग्राहक बढ़ोतरी का कारण उसकी प्रतिस्पर्धात्मक टैरिफ योजनाएं और बेहतर नेटवर्क कवरेज है। वहीं, अन्य कंपनियों के लिए यह चुनौती है कि वे अपने ग्राहकों को बनाए रखने और नए ग्राहक जोड़ने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव करें।

इसे भी पढ़ें

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो अब बाटेगी होम लोन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं