Bihar Election 2025 Survey:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब नजदीक आ रहे हैं और सभी दल चुनावी तैयारी में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। ताजा सर्वे में तस्वीर काफी हद तक 2020 जैसी ही दिखाई दे रही है, लेकिन इस बार प्रशांत किशोर (PK) की जन सुराज पार्टी मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना रही है।
पूर्णिया: महागठबंधन की बढ़त बरकरार
पूर्णिया की 24 सीटों पर मुस्लिम आबादी करीब 46% और अनुसूचित जाति 14% है। सर्वे के अनुसार यहां 2020 जैसी ही स्थिति बनी हुई है। एनडीए को पहले की तरह 12 सीटें और 36% वोट शेयर मिलते दिख रहे हैं। महागठबंधन की पकड़ मजबूत है, जिसे पिछली बार 7 सीटें मिली थीं। जन सुराज का असर यहां सीमित माना जा रहा है।
भोजपुर: जन सुराज की लहर
भोजपुर की 22 सीटों पर इस बार जन सुराज सबसे मजबूत पार्टी के रूप में उभर रही है। 2020 में यहां एनडीए को केवल 2 सीटें मिली थीं, जबकि महागठबंधन ने 19 सीटें जीती थीं। सर्वे बताता है कि इस बार समीकरण पलट सकता है और जन सुराज बड़ी ताकत के रूप में सामने आ सकती है।
सारण: बराबरी पर लड़ाई
सारण की 24 सीटों पर मुस्लिम और अनुसूचित जाति की आबादी 15-15% है। यहां 2020 में एनडीए को 9 और महागठबंधन को 15 सीटें मिली थीं। ताजा सर्वे में दोनों गठबंधन बराबरी पर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जन सुराज ने यहां भी पकड़ मजबूत कर ली है।
पटना: संभावित उलटफेर
पटना की 21 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन का पिछला प्रदर्शन लगभग बराबर रहा था। एनडीए को 11 और महागठबंधन को 10 सीटें मिली थीं। इस बार भी स्थिति वैसी ही है, लेकिन जन सुराज की दखल से बड़ा उलटफेर संभव माना जा रहा है।
ओवरऑल तस्वीर
ताजा सर्वे के अनुसार, बिहार में एनडीए 47 सीटों पर आगे दिख रही है जबकि महागठबंधन 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है और कई इलाकों में नया समीकरण खड़ा कर दिया है।
इसे भी पढ़ें

