बिहारः रोजगार मेला में पहुंची देशी-विदेशी कंपनियां, इस युवा को जापान में मिला 24 लाख का पैकेज

2 Min Read

Foreign companies:

पटना, एजेंसियां। दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय मेगा रोजगार मेला-2025 का समापन हो गया। इसमें बिहार के हजारों युवाओं ने भाग लिया और कई को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी मिली।

जापान और दुबई में मिली बड़ी नौकरियाः

एआईईएचएस डेवलपमेंट कंपनी ने बिहार के रोहित कुमार गुप्ता को जापान में सालाना 24 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी दी है। वहीं, इसी कंपनी ने रेहान को 12 लाख और मुस्कान को 11.5 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर दुबई में नियुक्त किया है। एमआरएफ कंपनी ने पंकज, ददन कुमार और आशुतोष राज को भारत में तीन-तीन लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नियुक्त किया है।

श्रम मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्रः

अंतिम दिन श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

40 हजार युवाओं ने कराया निबंधनः

श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने बताया कि 40 हजार से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए निबंधन कराया, जिनमें से 4 हजार से अधिक को देश की 80 कंपनियों ने नौकरी दी।

त्रिपक्षीय समझौता और भविष्य की तैयारीः

विश्व युवा कौशल दिवस पर दो निजी कंपनियों के साथ सरकार ने त्रिपक्षीय समझौता किया। सचिव दीपक आनंद ने युवाओं से कहा कि वे धैर्य रखें और एआई व क्लाउड जैसे नए क्षेत्रों में खुद को तैयार करें।

इसे भी पढ़ें

Nitish Kumar: नीतीश सरकार 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देगी, बिहार कैबिनेट में 30 एजेंडे पारित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं