Headless bodies in Bihar: बिहार में महिला और पुरुष की सिर कटी लाश मिली, मचा हड़कंप [Headless bodies of a man and a woman were found in Bihar, causing a stir]

2 Min Read

Headless bodies in Bihar:

सासाराम, एजेंसियां। बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में महिला और पुरूष की सिर कटी लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। लाशें कैमूर पहाड़ी के जंगल में मिली हैं। घटना उगहनी घाट के पास की है। दोनों शव सड़ी-गली हालत में मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच की हो सकती है। शवों की हालत इतनी खराब है कि पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।

पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजे गये शवः

इस वजह से पुलिस ने शवों को पहले सासाराम सदर अस्पताल भेजा, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल, सासाराम के डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा, “शवों की हालत बेहद खराब है। स्थानीय संसाधनों से पोस्टमार्टम संभव नहीं है, इसलिए डीएनए जांच के लिए शवों को पटना भेजा गया।”

फोरेंसिक टीम कर रही जांचः

जिस जगह शव मिले हैं, वह रास्ता गुप्ताधाम की ओर जाता है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गयी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। चौकीदार बबन पासवान ने बताया, “शव आधे सड़ चुके हैं, सिर धड़ से अलग हैं। लगता है धारदार हथियार से हत्या की गई है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिलेगी।”

इसे भी पढ़ें

बिहारः फिल्म स्टूडियो से मिली युवती की लाश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं