Gunda Raj posters:
पटना, एजेंसियां। बिहार में बढ़ते अपराध के बीच राजधानी पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर ‘गुंडा राज’ शीर्षक से पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए सरकार पर सीधा निशाना साधा गया है।
नेताओं की तस्वीरों के साथ हत्याओं का जिक्रः
पोस्टर में PM नरेंद्र मोदी, CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी की तस्वीरें हैं। उनके चारों ओर हाल के दिनों में हुई 8 बड़ी हत्याओं का उल्लेख किया गया है।
कारोबारियों की हत्या पर चिंताः
पोस्टर में 4 जुलाई को पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका, 10 जुलाई को मुजफ्फरपुर में मक्का कारोबारी दीपक शाह, 11 जुलाई को नालंदा में PMCH की नर्स, और 13 जुलाई को पटना में विक्रम झा की हत्या जैसे मामलों का जिक्र किया गया है।
इसके अलावा छपरा में शिक्षक संतोष राय, पटना में बालू कारोबारी रमाकांत यादव, कारोबारी पुट्टू खान और वकील जितेंद्र मेहता की हत्याओं का भी विवरण पोस्टर में दिया गया है।
पोस्टर लगाने वाले का पता नहीः
इन पोस्टरों के जरिए यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और आम लोग असुरक्षित हैं। हालांकि, ये पोस्टर किसने लगाए हैं, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें
एम्स पटना भर्ती 2025: सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 30 जुलाई तक करें आवेदन


















