Nitish Kumar: बिहार: विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश सरकार का तोहफ़ा, 16.5 लाख श्रमिकों के खाते में भेजे 802 करोड़ रुपये

1 Min Read

Nitish Kumar:

पटना, एजेंसियां। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिक वर्ग के लिए बड़ा ऐलान किया। बुधवार को सरकार ने 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खातों में प्रति श्रमिक 5,000 रुपये की दर से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की। यह राशि वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत दी गई है।

सीएम नीतीश का संदेश

सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिन है और संयोग से आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

वेब पोर्टल का शुभारंभ

इसी मौके पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का वेब पोर्टल भी लॉन्च किया गया। सीएम नीतीश ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य के विकास में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है और सरकार उनके सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने शुरू की बिहार अधिकार यात्रा, जनता से करेंगे सीधे संवाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं