BiharGhatsila Bihar Election ends: घाटशिला और बिहार में थमा चुनाव प्रचार, प्रत्याशी लगा रहे अंतिम जोर

Ghatsila Bihar Election ends: घाटशिला और बिहार में थमा चुनाव प्रचार, प्रत्याशी लगा रहे अंतिम जोर

Ghatsila Bihar Election ends:

घाटशिला/पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया है । अब 11 नवंबर को राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। बता दे पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ 65 प्रतिशत मतदान के बाद दूसरे चरण में भी मतदाताओं के उत्साह से बंपर वोटिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

दूसरे चरण में कितने जिले है शामिल?

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई मंत्री मैदान में हैं जिनमें बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), रेणु देवी (बेतिया), लेशी सिंह (धमदाहा) और जमा खान (चैनपुर) से शामिल हैं।
वहीं महागठबंधन की ओर से राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और भाकपा (माले) के नेता महबूब आलम जैसे दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।राजनीतिक समीकरण की बात करें तो एनडीए में भाजपा 53, जदयू 44, लोजपा (रामविलास) 15, रालोमो 4 और हम 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं महागठबंधन में राजद 72, कांग्रेस 37 और वीआईपी 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव:

इधर झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए भी चुनाव प्रचार थम चूका है । अब मंगलवार, 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार:

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार अब कोई प्रत्याशी या राजनीतिक दल मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधि नहीं कर सकेगा।इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन असल में कांटे की टक्कर बीजेपी के बाबूलाल सोरेन और jmm के सोमेश सोरेन के बीच देखने को मिल रही है। जिला

निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया:

निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि सभी 300 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो सके।सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। सीआरपीएफ की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं और 186 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। 30 माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज डिस्पैच सेंटर से 1200 से अधिक मतदान कर्मी अपने बूथों के लिए रवाना हुए ।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles