CM Nitish kumar: पटना में 300 करोड़ की 2 नाला परियोजनाओं का शिलान्यास

2 Min Read

CM Nitish kumar:

पटना, एजेंसियां। पटना में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो महत्वपूर्ण नालों का शिलान्यास शनिवार को हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सहित अन्य मंत्री भी उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं के तहत कुर्जी नाला और आनंदपुरी नाला का निर्माण किया जाएगा, जो पटना शहर की जल निकासी और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करेंगे।

कुर्जी नाला : 181 करोड़ की लागत

कुर्जी नाले का निर्माण दीघा-आशियाना रोड पर राजीव नगर ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन से कुर्जी ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन तक किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 4.26 किलोमीटर है और लागत 180.99 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। इस नाले पर बॉक्स ड्रेन संरचना के साथ एक फोर-लेन सड़क का निर्माण होगा, जिसमें स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी शामिल है। यह सड़क अटल पथ से जुड़ेगी, जिससे पटना के लोगों को एक वैकल्पिक यातायात मार्ग उपलब्ध होगा।

आनंदपुरी नाला : जल जमाव से मुक्ति

आनंदपुरी नाले का निर्माण 91 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह नाला बाबा चौक से शुरू होकर अटल पथ और ए.एन. कॉलेज को अंडरग्राउंड बॉक्स ड्रेन के माध्यम से पार करते हुए राजापुर पुल ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन पर समाप्त होगा। इसकी कुल लंबाई 4.05 किलोमीटर है। इस परियोजना के पूरा होने पर वार्ड नंबर 7 (बाबा चौक, शिवपुरी, पटेल नगर), 8 (राजवंशी नगर), 22 और 23 (बोरिंग रोड, आनंदपुरी) में मॉनसून के दौरान जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा, नाले के ऊपर टू-लेन सड़क का निर्माण भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Land reform in Bihar: बिहार में भूमि सुधार महाअभियान: नाम और खाता सुधार के लिए शुरू होगा बड़ा अभियान


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं