Firing in Katihar:
पटना, एजेंसियां। बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर दहशत फैला दी। मनिहारी थाना क्षेत्र के बौलिया पंचायत भवन के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने महेश मंडल को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस हमले में महेश मंडल बाल-बाल बच गए।घटना के दौरान चली गोली का छर्रा महेश मंडल की गर्दन के पिछले हिस्से में लगा है। घायल महेश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।
पीड़ित महेश मंडल ने बताया
पीड़ित महेश मंडल ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि अपराधियों ने क्यों उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोग अचानक उनके पास पहुंचे और गोली चला दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमलावर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते
घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। कटिहार में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के बीच इस तरह की फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
पत्रकार मुकेश हत्याकांड का मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार



