Farmer murdered: मधेपुरा में किसान की गला रेतकर हत्या, नहर किनारे मिला शव

2 Min Read

Farmer murdered:

मधेपुरा, एजेंसियां। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां नहर किनारे एक किसान का शव पाया गया, जिसका गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान खाड़ी वार्ड-14 निवासी जसवंत कुमार (45) के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

हत्या का कारण

मृतक की मां ने जसवंत के पत्नी पुनीता देवी और दामाद अमित कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि पुनीता और अमित को जसवंत से एक बीघा जमीन चाहिए थी, जिसे लेकर पिछले एक साल से कोर्ट में मामला चल रहा था। जसवंत जमीन देने को तैयार नहीं थे और हाल ही में उन्होंने अपनी जमीन सूद पर दे दी थी, जिससे विवाद बढ़ गया। इसी कारण हत्या को अंजाम दिया गया।

चचेरे भाई रामानंद कुमार ने बताया

चचेरे भाई रामानंद कुमार ने बताया कि रविवार रात गांव के अंशु कुमार ने खाद लोड करने के बहाने जसवंत को अपनी गाड़ी पर बुलाया था। इसके बाद जसवंत वापस घर नहीं लौटे और सुबह उनका शव नहर किनारे पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें

Murder in Haryana: भिवानी में 19 वर्षीय शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, CM ने की कड़ी कार्रवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं