Bihar assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही EOU ने 432 आपत्तिजनक पोस्ट चिह्नित किए

2 Min Read

Bihar assembly elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। राजनीतिक दल और उनके समर्थक फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से पोस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही गलत जानकारी, भ्रामक पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणियों का प्रसार भी बढ़ गया है। इसे नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सोशल मीडिया पेट्रोलिंग यूनिट के जरिए निगरानी तेज कर दी है।

432 भ्रामक पोस्ट चिह्नितः

EOU के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जुलाई 2025 तक 432 आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट चिह्नित किए गए, जिनमें से 15 मामलों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। साथ ही, 115 विवादित, भ्रामक और फर्जी प्रोफाइल्स या पोस्ट को सोशल मीडिया कंपनियों के सहयोग से हटाया गया। शेष 288 मामलों की जांच जिला साइबर सेल द्वारा की जा रही है। ये पोस्ट मुख्य रूप से धार्मिक, सांप्रदायिक, जातिगत और व्यक्तिगत मानहानि से संबंधित पाई गई हैं।

AI-जनरेटेड फर्जी वीडियो और फोटो हो रहे वायरलः

कुछ मामलों में AI-जनरेटेड फर्जी वीडियो और फोटो के जरिए चरित्र हनन की कोशिश की गई, जिन्हें तत्काल हटाया गया और यूजर्स की पहचान की गई।

इसे भी पढ़ें

Bihar assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निरहुआ का बड़ा दावा, नीतीश कुमार फिर बनेगे मुख्यमंत्री


Share This Article
Exit mobile version