Encounter in Patna: पटना में फिर ए’नकाउंटर, अपराधी दीपक कुमार को लगी गो’ली

2 Min Read

Encounter in Patna:

पटना, एजेंसियां। पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार सुबह जानीपुर इलाके में एक एनकाउंटर हुआ, जिसमें अपराधी दीपक कुमार के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, दीपक को इलाज के लिए पहले एम्स और फिर पीएमसीएच रेफर किया गया है।

क्या है मामला?

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को जानीपुर में फायरिंग और लूट की घटना हुई थी, जिसमें चेन और मोबाइल फोन लूटे गए थे। इस मामले में जांच के दौरान दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने लूट का सामान एक जगह छिपाकर रखा है। पुलिस जब दीपक के साथ लूट का सामान बरामद करने गई, तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली दीपक के पैर में लगी।

जारी रहेगा अभियानः

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Surya Hansda encounter: सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर सियासत जारी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा- सरकार के इशारे पर हुई हत्या, CBI करे जांच


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं