ED raids fake medical college: फर्जी मेडिकल कॉलेज मामले में 15 राज्यों में ईडी की रेड

1 Min Read

ED raids fake medical college:

पटना, एजेंसियां। फर्जी मेडिकल कॉलेज मामले में ईडी ने गुरुवार को बिहार समेत 15 राज्यों में छापेमारी की। मेडिकल कॉलेजों की मान्यता में कथित अनियमितताओं को लेकर यह कार्रवाई हो रही है।

इन राज्यों में छापाः

इस दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी हुई।

30 जून 2024 को दर्ज हुआ था FIR:

सीबीआई की 30 जून 2024 को दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अधिकारी और अन्य सरकारी कर्मचारी मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण से जुड़ी गोपनीय जानकारी बिचौलियों और कॉलेजों से जुड़े पदाधिकारियों को लीक कर रहे थे। इसके बाद निरीक्षण मानकों में हेरफेर कर अकादमिक कोर्स चलाने की मंजूरी हासिल की जा रही थी। एजेंसी ने कई मेडिकल कॉलेजों के परिसरों और एफआईआर में नामजद निजी ठिकानों पर छापेमारी की।

Share This Article