Cyber Fraud: गूगल मैप रिव्यू जॉब का ऑफर बन गया धोखाधड़ी का जाल, मुंगेर में युवक से 94 हजार रुपये की ठगी [Google Map review job offer became a fraud, a youth was cheated of Rs 94 thousand in Munger]

2 Min Read

Cyber Fraud:

मुंगेर, एजेंसियां। आज कल साइबर ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और अपराधी हर दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने में सफल भी हो रहे हैं।

बिहार के मुंगेर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने गूगल मैप रिव्यू जॉब का झांसा देकर एक युवक से 94 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई है।

Cyber Fraud: साइबर ठगी का तरीका

मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे गूगल मैप रिव्यू पर जॉब का ऑफर मिला था। ऑफर पर विश्वास करके उसने जॉइन किया और इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप का लिंक भेजा गया।

युवक को लिंक शेयर, लाइक और सब्सक्राइब करने के लिए टास्क दिए गए। शुरूआत में युवक को थोड़ी-थोड़ी बोनस राशि मिलती रही, जिसमें 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का लाभ होता रहा।

Cyber Fraud: ले डूबा ज्यादा पैसे का लालच

किसी भी काम को जल्दी पैसे कमाने के शॉर्टकट के तौर पर देख रहे युवक को जल्द ही ठगों ने ज्यादा बोनस राशि पाने के लिए एक लाख रुपये की डिमांड की। लालच में आकर युवक ने 94 हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके बाद उसे कोई बोनस नहीं मिला और बाद में वह टेलीग्राम ग्रुप भी एक्सपायर हो गया।

इसे भी पढ़ें

रांची में गैस कर्मचारी बनकर कर रहे साइबर ठगी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं