बिहार चुनाव 2025: भाकपा-माले ने जारी की उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची, 20 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

3 Min Read

Bihar Elections 2025:

पटना, एजेंसियां। महागठबंधन के घटक दल भाकपा-माले (CPI-ML) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 20 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जिसमें अनुसूचित जाति (SC) और सामान्य वर्ग (General) का संतुलित प्रतिनिधित्व रखा गया है।

दोनों चरणों के उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ

भाकपा-माले ने दोनों चरणों के उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ की है। पहले चरण के लिए कुल 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, जिनमें भोर, जिरदेई, दरौली, दारौंडा, कल्याणपुर, वारिसनगर, राजगीर, दीघा और फुलवारी जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीटें शामिल हैं। दूसरे चरण में पार्टी ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

पार्टी ने कहा

पार्टी ने कहा है कि उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय जनसमर्थन, सामाजिक समीकरण और पार्टी की जमीनी पकड़ को ध्यान में रखा गया है। भाकपा-माले का उद्देश्य इस चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पैठ मजबूत करना और महागठबंधन के पक्ष में जनमत जुटाना है।

यहां देखें भाकपा-माले उम्मीदवारों की सूची:

चरण 1 के उम्मीदवार (14 सीटें)

क्रम संख्या विधानसभा सीट (संख्या) SC/सामान्य उम्मीदवार का नाम
1 भोर (103) SC धनंजय
2 जिरदेई (106) सामान्य अमरजीत कुशवाहा
3 दरौली (107) SC सत्यदेव राम
4 दारौंडा (109) सामान्य अमरनाथ यादव
5 कल्याणपुर (131) SC रंजीत कुमार राम
6 वारिसनगर (132) सामान्य फूलबाबू सिंह
7 राजगीर (173) SC विश्वनाथ चौधरी
8 दीघा (181) सामान्य दिव्या गौतम
9 फुलवारी (188) SC गोपाल रविदास
10 पालीगंज (190) सामान्य संदीप सौरभ
11 आरा (194) सामान्य क्यामुदीन अंसारी
12 अगियॉं (195) SC शिव प्रकाश रंजन
13 तारारी (196) सामान्य मदन सिंह
14 डुमरांव (201) सामान्य अजीत कुमार सिंह

चरण 2 के उम्मीदवार (6 सीटें)

क्रम संख्या विधानसभा सीट (संख्या) SC/सामान्य उम्मीदवार का नाम
1 सिकटा (09) सामान्य वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
2 पिपरा (42), सुपौल सामान्य अनिल कुमार
3 बलरामपुर (65) सामान्य महबूब आलम
4 करकट (213) सामान्य अरुण सिंह
5 अरेवाल (214) सामान्य महानंद सिंह
6 घोसी (217) सामान्य राम बली सिंह यादव

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections: बिहार चुनावः महागठबंधन में सीट बंटवारे के पेंच के बीच कांग्रेस ने जारी की 22 प्रत्याशियों की सूची, राजद बांट रहा टिकट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं