CM Nitish: बिहारः CM नीतीश ने महिलाओं को दी सौगात, 80 पिंक बसें हुई शुरू

3 Min Read

CM Nitish:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले CM नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। सोमवार को पटना के एक अणे मार्ग से उन्होंने पिंक बस सेवा के दूसरे चरण में 80 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें सिर्फ महिलाओं के लिए हैं। इसके साथ ही, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSTC) की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा की शुरुआत भी की गई। इस मौके पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मई 2025 में शुरू हुई पिंक बस सेवाः

मई 2025 में पिंक बस सेवा के पहले चरण में 20 सीएनजी बसें शुरू की गई थीं, जिनमें से 8 बसें पटना में चल रही हैं। अब दूसरे चरण में 80 नई बसें जोड़ी गई हैं, जिससे पिंक बसों की कुल संख्या 100 हो गई है। यह सेवा महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेगी।

पिंक बसों के रूटः

पिंक बसें पटना के पांच प्रमुख रूटों पर चल रही हैं: गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन, गांधी मैदान से एम्स, नेहरू पथ, एम्स रोड और सगुना मोड़। ये बसें मगध महिला कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, आईजीआईएमएस और अशोक राजपथ जैसे व्यस्त इलाकों को कवर करती हैं। बसें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में चलती हैं, जिसमें चार फेरे शामिल हैं।

महिलाओं के लिए खास सुविधाएः

22 आरामदायक सीटें और सीट बेल्ट
CCTV कैमरे और जीपीएस ट्रैकिंग
आपात स्थिति के लिए पैनिक बटन
मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट
सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और प्राथमिक उपचार किट
किफायती किराया और पास
पिंक बसों का किराया 6 रुपये से 25 रुपये तक है। छात्राओं के लिए 400 रुपये और कामकाजी महिलाओं के लिए 550 रुपये में मासिक पास की सुविधा है। इससे नियमित यात्रा करने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।

महिला कंडक्टर होंगी बसों मेः

इन बसों में महिला कंडक्टर तैनात की गई हैं, लेकिन अभी पर्याप्त महिला ड्राइवर नहीं होने के कारण पुरुष ड्राइवर बस चला रहे हैं। सरकार ने जल्द ही महिला ड्राइवरों की नियुक्ति का आश्वासन दिया है।

ई-टिकटिंग की शुरुआतः

सीएम नीतीश ने BSTC की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा शुरू की। यात्री ‘Chalo’ मोबाइल ऐप के जरिए बस की रियल-टाइम लोकेशन देख सकेंगे और डिजिटल टिकट या मासिक पास ले सकेंगे। सभी बसें सीएनजी से चलती हैं और स्पीड गवर्नर से लैस हैं, जो पर्यावरण और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगा।

इसे भी पढ़ें

Flood in Varanasi: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़, 84 घाट और 3000 मंदिर डूबे

Share This Article
Exit mobile version