CM Nitish: बिहारः सीएम नीतीश ने की राज्यव्यापी पौधारोपण अभियान की शुरुआत [Bihar: CM Nitish launches statewide tree plantation campaign]

1 Min Read

CM Nitish:

पटना, एजेंसियां। बिहार में वन महोत्सव के अवसर पर राज्यव्यापी पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।

आम लोगों से पर्यावरण संरक्षण में शामिल होने की अपीलः

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री, दोनों डिप्टी CM सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। CM ने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

CM Nitish:

हरित आवरण को बढ़ाना है उद्देश्यः

राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य हरित आवरण को बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटना है। विभिन्न जिलों में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्कूली छात्र, स्वयंसेवी संगठन और आम नागरिक भाग ले रहे हैं।

इसे भी पढ़े

डॉ अरुण उरांव ने महानदी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च कैंपस में किया पौधारोपण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं