Chirag Paswan:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने राज्यवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि “मैं बिहार के हर मतदाता से आग्रह करता हूं कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बने। जिस पर भरोसा है, जो आपके भविष्य के लिए सही नेतृत्व दे सकता है, उसी के पक्ष में वोट करें।”
चिराग ने बताया कि वे भी अपने गांव जाकर मतदान करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि “मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि भविष्य तय करने की जिम्मेदारी भी है।”
राहुल गांधी पर तंज:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ब्राजील की एक महिला के “22 बार वोट डालने” के कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा, “अगर ऐसा हुआ है तो राहुल गांधी बताएं कि उसने किसके पक्ष में मतदान किया। क्या यह फिजिकली संभव है कि कोई व्यक्ति 22 जगह जाकर वोट डाल सके?” उन्होंने कहा कि “यदि उनके पास कोई ठोस सबूत हैं, तो उन्हें कोर्ट का रास्ता अपनाना चाहिए। बेवजह आरोप लगाने से लोकतंत्र कमजोर होता है।”
एकजुटता की अपील:
गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने कहा कि “बुर्का पहनने वाली महिलाओं या किसी धर्म विशेष पर टिप्पणी करना गलत है। इस समय बिहार को एकता और भाईचारे की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें
Chirag Paswan attacks: चिराग पासवान का महागठबंधन पर हमला, कहा-“मुसलमान सिर्फ वोट बैंक हैं”


















