शारदा सिन्हा को श्रद्धांजली देने उनके आवास पहुंचे मुख्यमंत्री नीतिश कुमार [Chief Minister Nitish Kumar reached Sharda Sinha’s residence to pay tribute to her]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे वहां शोक का माहौल बना हुआ है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शारदा सिन्हा के आवास पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे।

शारदा सिन्हा का निधन बिहार के सांस्कृतिक जगत के लिए बड़ी क्षति है, और उनके प्रशंसकों के बीच इस खबर से गहरा शोक व्याप्त है। उनके योगदान को याद करते हुए लोग उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली AIMMS में आखरी सांस ली “बिहार कोकिला”

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं