Bihar Election 2025:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में राज्य के सभी कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारी और एसएसपी शामिल हुए। बैठक सुबह 9:30 बजे शुरू हुई और शाम 3 बजे तक चली।
दो सत्रों में हुई समीक्षा बैठक
बैठक को दो सत्रों में आयोजित किया गया।
पहला सत्र: सुबह 9:30 बजे से दोपहर तक
दूसरा सत्र: दोपहर 1:30 बजे से
इस दौरान आयोग ने संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, सुरक्षा बलों की जरूरत का आकलन, और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।
4 अक्टूबर को पटना दौरे की संभावना
सूत्रों के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 4 अक्टूबर को पटना दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वे सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उनकी चिंताओं व सुझावों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को वे जिलाधिकारियों, आईजी और एसएसपी के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और संवेदनशील बूथों की पहचान पर खास ध्यान दिया जाएगा।
आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आज मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) का प्रकाशन भी किया जा रहा है। इसके बाद आयोग अब सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर फोकस कर रहा है।
इसे भी पढ़ें


















