Bihar Teacher Transfer 2025:
पटना, एजेंसियां। बिहार के शिक्षा विभाग ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब पहले आवेदन कर चुके शिक्षकों को भी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दोबारा आवेदन करना होगा। यह नई गाइडलाइन पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के तहत लागू की गई है।
Bihar Teacher Transfer 2025: आवेदन प्रक्रिया में बदलाव:
शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए पोर्टल पर लॉगिन कर “Apply for Transfer” पर क्लिक करना होगा। उनके पहले से मौजूद प्रोफ़ाइल में नाम, पद, सेवा अवधि जैसी जानकारी पहले से उपलब्ध रहेगी। शिक्षक को इसे जांचना और आवश्यकतानुसार वैवाहिक स्थिति, गृह राज्य/जिला जैसी जानकारियाँ भरनी होंगी।
Bihar Teacher Transfer 2025: प्रमुख अपडेट:
शिक्षक अब अपनी पसंद के तीन जिलों तक की प्राथमिकता चुन सकेंगे। आवेदन भरने के बाद Save as Draft विकल्प उपलब्ध रहेगा और अंतिम सबमिशन से पहले View Application से जांच संभव होगी। एक बार आवेदन सबमिट हो जाने के बाद संशोधन संभव नहीं होगा। गलत या भ्रामक जानकारी देने पर आवेदन स्वतः निरस्त किया जाएगा।
Bihar Teacher Transfer 2025: नई गाइडलाइन का उद्देश्य:
अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र के अनुसार, यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि सभी डेटा एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट रहे और किसी भी शिक्षक का रिकॉर्ड अधूरा न रहे। नई प्रक्रिया से पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित होगी, और चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी की जा सकेगी। शिक्षा विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस बदलाव से खासकर उन शिक्षकों को राहत मिलेगी जो पारिवारिक कारणों से अपने गृह जिले या नजदीकी इलाके में स्थानांतरण चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें
Education department: बिहारः शिक्षा विभाग ने शिकायतें दूर करने के लिए जारी किए 2 टोल-फ्री नंबर








