BTSC Staff Nurse Exam: BTSC स्टाफ नर्स की परीक्षा 30 जुलाई से, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

2 Min Read

BTSC Staff Nurse Exam:

पटना, एजेंसियां। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2025 की परीक्षा 30 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तिथि और शिफ्टः

यह परीक्षा 30, 31 जुलाई, 1 और 3 अगस्त 2025 को होगी। 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त को परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, जबकि 3 अगस्त को परीक्षा सिर्फ दूसरी शिफ्ट में ली जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्डः

आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं
होमपेज पर “Staff Nurse Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कोड डालकर लॉगिन करें
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

परीक्षा प्रणालीः

परीक्षा CBT बेस्ड होगी।
कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
समय: 120 मिनट (2 घंटे)
माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी दोनों
विषय: जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (GNM)
सही उत्तर पर 1 अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग

उम्मीदवारों को सलाहः

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा में सावधानीपूर्वक उत्तर दें और अनिश्चित प्रश्नों पर तुक्का लगाने से बचें।

इसे भी पढ़ें

Bihar Board:बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा सरकारी स्कॉलरशिप का तोहफा, जानिए आवेदन कैसे करें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं