Election Commission:
पटना, एजेंसियां। बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बीच चुनाव आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारियों के मानदेय और भत्ते में वृद्धि की है।
अब बीएलओ को मिलेंगे 24000 रुपये मिलेंगेः
अब बीएलओ को पहले की तुलना में दोगुना यानी ₹12,000 का मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही मतदाता सूची संशोधन कार्य के लिए ₹6,000 का विशेष भत्ता पहले की तरह जारी रहेगा। इसके अलावा बिहार सरकार ने भी बीएलओ को ₹6,000 की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की थी। इस तरह बीएलओ को कुल ₹24,000 मिलेंगे।
इनके भी मानदेय बढ़ेः
बीएलओ सुपरवाइजर का मानदेय भी ₹12,000 से बढ़ाकर ₹18,000 कर दिया गया है। वहीं, वोटर लिस्ट रिवीजन के लिए पहले मिलने वाला ₹1,000 का अतिरिक्त भत्ता अब बढ़ाकर ₹2,000 कर दिया गया है।
इसके अलावा अब तक कोई भत्ता न पाने वाले निर्वाचन पदाधिकारियों को भी सम्मानजनक राशि दी जाएगी। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) को ₹25,000 और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) को ₹30,000 मानदेय दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
Election Commission: बिहारः चुनाव आयोग जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ऑनलाइन ऐसे चेक करें चेक
