Bihar Sharif:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान बिहारशरीफ में गुरुवार सुबह पर्ची बांटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वार्ड संख्या 16 के अंबेर क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 226 से 232 के पास पुलिस ने चार भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद BJP प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि एसआई रवि कुमार आरजेडी समर्थक हैं और जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं।
डॉ. सुनील कुमार ने कहा:
डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि “हमारे कार्यकर्ता मतदाताओं को सिर्फ वोटर स्लिप दे रहे थे, जिन पर नाम और बूथ नंबर लिखा था। इस दौरान एसआई ने चार लड़कों को पकड़कर धमकाया और कहा कि ‘यहां काम नहीं करने देंगे, वोट डालने नहीं देंगे।’” उन्होंने इस घटना की शिकायत प्रशासन से की है।
पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन ने बताया:
वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन ने बताया कि “बीएलओ द्वारा घर-घर पर्ची नहीं पहुंचाई गई थी, इसलिए हम मतदाताओं की सुविधा के लिए खुद पर्चियां बनवाकर बांट रहे थे।” उनका आरोप है कि एसआई रवि कुमार ने न केवल कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया बल्कि वोटर लिस्ट और पर्चियां भी जब्त कर लीं और विरोध करने पर धमकी व हाथापाई की। वहीं, सदर डीएसपी नुरुल हक ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मतदान शांतिपूर्वक जारी है।
इसे भी पढ़ें








