Industrial hub in Bihar:
पटना,एजेंसियां। बिहार सरकार ने बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज (BIPP)-2025 को दिल्ली में आयोजित निवेशकों के संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पेश किया। यह कार्यक्रम उद्योग विभाग की पहल पर ललित होटल, दिल्ली में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया, जबकि अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, BIADA के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चैयरमेन प्रभात कुमार सिन्हा, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
पैकेज की प्रमुख बातें और निवेश प्रोत्साहन
अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने पैकेज के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि इस पैकेज के तहत मुफ्त भूमि आवंटन, वित्तीय प्रोत्साहन, और निवेशकों के लिए सुविधाजनक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य बिहार को निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाना और औद्योगिक विकास को गति देना है।
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा, “BIPP-2025 बिहार के औद्योगिक विकास के लिए ऐतिहासिक कदम है। यह निवेश को आकर्षित करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगा। हमारा लक्ष्य है कि बिहार औद्योगिक क्षेत्र में भारत और वैश्विक स्तर पर अग्रणी बने। हम निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
रोजगार और आर्थिक विकास में योगदान
BIADA के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने बताया कि यह पैकेज उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने निवेशकों के सवालों के जवाब दिए और मुफ्त भूमि, वित्तीय प्रोत्साहन और मजबूत कारोबारी माहौल के जरिए बिहार के औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव की योजना पर प्रकाश डाला।
बता दें कि BIPP-2025, BIADA एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद लागू हुआ है, जो बिहार को औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी बनाने और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद करेगा। कार्यक्रम का समापन डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रिस के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए किया।
इसे भी पढ़ें
Bihar Assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा 6 अक्टूबर के बाद कभी भी








