Bihar STET 2025: बिहार STET 2025 आवेदन शुरू, 19 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

2 Min Read

Bihar STET 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार बोर्ड ने STET 2025 (Secondary Teacher Eligibility Test) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 से शुरू होकर 19 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस बार STET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को BPSC TRE-4 (चौथे चरण की शिक्षक भर्ती) में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है।

Bihar STET 2025: परीक्षा तिथि और शेड्यूल

STET 2025 परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग विषयों के लिए ली जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल और एडमिट कार्ड के माध्यम से समय पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar STET 2025: STET पेपर 1 (Secondary) विषय

हिन्दी, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, उर्दू, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला और नृत्य।

Bihar STET 2025: STET पेपर 2 (Higher Secondary) विषय

हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि, संगीत, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जंतु विज्ञान, इतिहास और भूगोल।

Bihar STET 2025: आवेदन प्रक्रिया:

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
STET 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता भरें।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
यह परीक्षा बिहार में शिक्षक बनने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़ें

Bihar BPSC TRE: बिहार BPSC TRE 4 और STET 2025 की तारीखों का ऐलान, शिक्षक भर्ती में नया मोड़


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं