Bihar STET 2025: तकनीकी कारणों से रुकी बिहार STET 2025 की आवेदन प्रक्रिया, नई तिथियां जल्द होगी घोषित

2 Min Read

Bihar STET 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। 11 से 19 सितंबर तक निर्धारित आवेदन तकनीकी कारणों से रोक दिए गए हैं। बोर्ड ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर कहा कि नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। उम्मीदवारों से आग्रह किया गया है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.com पर नजर बनाए रखें।

बोर्ड के अनुसार

बोर्ड के अनुसार, STET 2025 परीक्षा 4 से 25 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी और रिजल्ट 1 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार BPSC TRE-4 (चौथा चरण शिक्षक भर्ती) और आने वाली शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए पात्र होंगे।

इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाणपत्र मिलेगा, जो राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है। आवेदन के लिए स्नातक और बी.एड डिग्री जरूरी है। आयु सीमा पुरुषों के लिए 21 से 37 वर्ष और महिलाओं के लिए अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है।

परीक्षा पैटर्न

STET में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनमें 100 विषय-आधारित और 50 शिक्षक कला व दक्षताओं से संबंधित होंगे। समय सीमा 2.5 घंटे तय की गई है। परीक्षा दो पेपरों में होगी पेपर-1 (माध्यमिक स्तर) और पेपर-2 (उच्च माध्यमिक स्तर)।

पेपर-1 में हिंदी, उर्दू, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान सहित कला और शारीरिक शिक्षा जैसे विषय होंगे। पेपर-2 में उच्च माध्यमिक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, कंप्यूटर साइंस आदि विषय शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

Bihar BPSC TRE: बिहार BPSC TRE 4 और STET 2025 की तारीखों का ऐलान, शिक्षक भर्ती में नया मोड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं